नालंदा के लहेरी थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर शिक्षक कॉलोनी में एक युवक ने रविवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अरविंद प्रसाद के (40) वर्षीय पुत्र चंद्रदेव कुमार के रूप में की गई है।


मृतक के भाई ने बताया कि उसके भाई के पास से पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है। इसमें उसने पत्नी पर दूसरे के साथ अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया है। अवैध संबंध के कारण दोनों के बीच हमेशा वाद विवाद हुआ करता था। इसी विवाद और प्रताड़ना से तंग आकर उसने पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली।

लहेरी थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। परिजन पत्नी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा रहे हैं। युवक के पास से मिले सुसाइड नोट में भी उसने इस बात का जिक्र किया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दी गई है। लिखित आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

