एनिमल रेस्क्यू सेंटर में भीषण अ’गलगी:संचालक ने दु’श्मनी में स्थानीय अ’सामाजिक तत्वों पर घ’टना को अं’जाम देने का लगाया आ’रोप

बक्सर जिले तथा शाहाबाद के इकलौते एनिमल रेस्क्यू सेंटर में रविवार की देर शाम भीषण आग लग गई। आग लगने के कारण आसपास के लोगों के बीच हड़कंप का माहौल कायम हो गया। बाद में लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया और तुरंत ही मामले की सूचना औद्योगिक थाने की पुलिस को दी।बाद में पुलिस को सूचना पर दमकल वाहन पहुंचा और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

आग लगने की सूचना पर पहुंचे लोगों ने जानवरों को रेस्क्यू सेंटर से निकाल कर भगा दिया था, ऐसे में किसी भी पशु के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। मामले में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आलोक में आगे की कार्रवाई की जाएगी ।

उधर, घटना के संदर्भ में एक वीडियो जारी कर जानकारी देते हुए रेस्क्यू सेंटर के संचालक हरिओम चौबे ने बताया कि उनका गांव के कुछ लोगों के साथ विवाद है। इसी विवाद के कारण उन लोगों ने रेस्क्यू सेंटर में आग लगा दी है।फिलहाल वह विंध्याचल आए हुए हैं लेकिन, उनके पिता मामले को लेकर थाने में FIR दर्ज कराने के लिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों के द्वारा इस घटना को अंजाम देकर उनका सपना तोड़ दिया गया है । बता दें कि पिछले साल दिसंबर माह में एनिमल रेस्क्यू सेंटर का उद्घाटन किया गया था, जिसके बाद यहां बेसहारा व मुसीबत में पड़े जानवरों को सहारा देने का काम किया जा रहा था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading