खौफनाक! महिला का सि’र का’ट पेड़ पर ल’टकाया, पति और पोती के साथ किया यह स’लूक…

मध्य प्रदेश में एक बुजुर्ग महिला की ह’त्या के बाद उनका सिर ध’ड़ से अलग कर दिया गया। अ’पराधियों ने महिला के सिर को पेड़ से ल’टका दिया। एक साथ ट्रिपल मर्डर के बाद यहां लोग दहशत में आ गए हैं।

पुलिसिया व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। घटना मंडला जिले की है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि यहां अज्ञात लोगों ने एक कपल की हत्या की और फिर उनकी नाबालिग पोती की हत्या कर दी।

मरने वालों में 62 साल के बुजुर्ग शख्स उनकी 57 साल की महिला और उनकी 12 साल की पोती शामिल है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह स्थानीय लोगों की नजर इन शवों पर पड़ी।

एडिशनल पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह कंवर ने कहा कि बदमाशों ने सोमवार-मंगलवार की देर रात मोहगांव थाना इलाके के पाटाडेई गांव में कपल और उनकी पोती घर की छत पर सो रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने इन सभी का गला काट दिया।

पुलिस का कहना है कि हत्यारों ने महिला का सिर काट दिया और कटे सिर को पेड़ से टांग दिया। मोहगांव पुलिस स्टेशन के इंचार्ज एस एल मरकाम ने कहा कि महिला का सिर काटने के बाद अपराधियों ने उसे घर से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित एक खेत में लगे पेड़ पर टांग दिया।

सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। पुलिस मृतकों के अन्य रिश्तेदारों के अलावा हत्यारों की तलाश भी बड़ी शिद्दत से कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.