मुजफ्फरपुर : कथैया थाना क्षेत्र के थतिया गांव में बारह वर्षीय किशोरी की ह’त्या कर सबूत मि’टाने की नीयत से श’व ज’ला देने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने श्’मशान घाट पहुंचकर श’व के कुछ साक्ष्य उठाए। इस मामले में पुलिस ने मृतका के दादा और बुआ को गि’रफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
मृ’तक के नाना सरैया थाना क्षेत्र के रेपुरा रामपुर बल्ली निवासी दीपनारायण राय ने उसके दादा तेजनारायण सिंह व बुआ सोनी देवी के खि’लाफ ए’फआईआर दर्ज कराई है।
इसमें कहा है कि बेटी की शादी वर्ष 2002 में तेजनारायण सिंह के पुत्र मुन्ना सिंह से की थी। उसको तीन लड़की व एक लड़का है। दु’र्भाग्यवश दामाद व बेटी की एक हा’दसे में मौ’त हो गई। इसके बाद से उन्होंने सभी नतिनी व नाती को अपने घर पर रखकर पालन-पोषण किया।
दो नतिनी की शादी भी की। 15 अप्रैल को पोती को दादा ने यह कहकर ले गए कि बुआ के साथ मुजफ्फरपुर घर चली जाओ और घूम कर चली आना। वहां पर उसे प्र’ताड़ित किया जाने लगा और फिर 21 मई की रात ह’त्या कर साक्ष्य मिटाने की नीयत से थतिया गांव स्थित श्म’शान घाट में श’व को ज’ला दिया।
इसकी सूचना उन्हें ग्रामीणों से मिली। थानाध्यक्ष राजपत कुमार ने बताया कि आ’रोपित दादा व बुआ को गि’रफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ की जा रही हैं। सोमवार को जे’ल भेजा जाएगा।
