सीतामढ़ी जिले के प्राइवेट हॉस्पिटल की डॉक्टर ने एक मिशाल पेस किया है। दरअसल, गंभीर बीमार से ग्रसित एक महिला को ब्लड डोनेट कर महिला डॉक्टर ने उसकी जान बचाई है।

जिसकी चारो तरफ प्रसंसा हो रही है। सीतामढ़ी जिले के एसआरके सिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के डायरेक्टर व चिकित्सक डॉ शबनम आरा ने यह काम किया। पिछले 15 साल से पेट के गंभीर बीमारी से ग्रसित जनैब खातून की हालत गंभीर देखते हुए उसे उक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

महिला के शरीर में खून की काफी कमी थी। उसका ऑपरेशन करना था। ऑपरेशन नहीं होने से उसके जान का खतरा था। जिसके बाद परिजन बल्ड की जुगाड़ में काफी घूम रहे थे।

अंततः इलाज कर रहे डॉक्टर ने खुद का ब्लड चढ़ाकर उसकी ऑपरेशन की। जिसके बाद मरीज स्वस्थ है। उनके सराहनीय कार्य को लेकर पूरे जिले में चर्चा है।

