बिहार के 13 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और तेज हवा के साथ मध्यम बारिश को लेकर Orange Alert जारी किया गया है।आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और मौसम खराब होने की स्थिति में घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है।

विभाग के अलर्ट के अनुसार गोपालगंज, जमुई, जहानाबाद, नवादा, नालंदा, पटना, बक्सर, बांका, भोजपुर, रोहतास, लखीसराय, शेखपुरा और सिवान जिले में मौसम खराब रहने की आशंका है। इस दौरान मेघ गर्जन के साथ वज्रपात और तेज हवा चल सकती है।

आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहें। विशेष रूप से वज्रपात के समय खुले मैदान, पेड़, बिजली के खंभे और अन्य ऊंचे स्थानों से दूर रहने की सलाह दी गई है।यह अलर्ट 7 अक्टूबर 2026 को शाम 5:15 बजे तक के लिए जारी किया गया है।



