मुजफ्फरपुर : मिठनपुरा, क्लब रोड स्थित आम्रपाली ऑडीटोरियम में फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन, मुजफ्फरपुर का वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर विधायक विजेंद्र चौधरी व कांटी विधायक मोहम्मद इसराइल मंसूरी सहित कई गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
वहीं एसोसिएशन की ओर से अतिथियों को अंत वस्त्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
वहीं देवन रजक ने फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन की समस्याओं के बारे में अवगत कराते हुए सरकार की नीतियों पर हमला किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रविंद्र कुमार सहित कई सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता मौजूद थे।



