परिवार को बं’धक बनाया, ग’न प्वाइंट पर लेकर घर में लू’ट

मुजफ्फरपुर: कथैया थाना के कुड़िया गांव में हथियारबंद अपराधियों ने सोमवार की देर रात किसान रामेश्वर राय के घर से दस हजार रुपये नकदी समेत करीब एक लाख की संपत्ति लूट ली। अपराधियों ने  परिवार के सदस्यों को बंधक बना लिया और गन प्वाइंट पर लेकर वारदात को अंजाम दिया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिवार से जानकारी ली और अपराधियों की धर-पकड़ लिए निकल पड़ी। मंगलवार की सुबह खेत देखने निकले लोगों ने रास्ते कपड़ा गिरा देखा। पीड़ित परिवार के सदस्यों ने कपड़े की पहचान की।

रामेश्वर राय के पुत्र रविभूषण यादव ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष राजपत कुमार ने बताया कि पुलिस अपराधियों की पहचान में जुट गई है। शीघ्र ही कांड का खुलासा किया जाएगा। किसान ने पुलिस को बताया कि अपराधी करीब डेढ़ दर्जन की संख्या में थे।

सभी की उम्र 25 से 30 साल थी। गमछा से मुंह ढंक रखा था और एक-दूसरे से कोड में बातें कर रहे थे। इनमें एक अपराधी अन्य को निर्देश दे रहा था। वारदात के बाद सभी अपराधी चौर के रास्ते रामपुर भेड़ियाही गांव की ओर फरार हो गए। इस दौरान अपराधियों का टार्च गिर गया था जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

रामेश्वर राय ने पुलिस को बताया कि वह घर के बरामदे में सो रहे थे। देर रात करीब एक बजे अपराधी आ धमके। उन्हें कब्जे में ले लिया और दोनों हाथ पीछे की ओर बांधकर कनपटी पर पिस्टल सटा दी। शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। घर का मुख्य दरवाजा खुलवाने के बाद पुत्र, बहू और बच्चों को भी एक कमरे में बंद कर दिया।
किसान ने बताया कि अपराधी बार-बार डेयरी से मिले रुपये और आभूषण मांग रहे थे। 60 हजार की कीमत के आभूषण, दस हजार रुपये व कीमती कपड़े लूटकर अपराधी ले गए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading