दूसरे के नाम पर सिम चलाने वाले अब तक 400 लोगों पर प्रा’थमिकी दर्ज

पटना। अगर आप भी गलत तरीके से हासिल किया हुआ दूसरे के नाम का सिम चला रहे हैं, तो सा’वधान हो जाएं। बिहार में पुलिस मुख्यालय के निर्देश के बाद राज्य भर में फर्जी सिम धारकों के वि’रुद्ध चार सौ से अधिक प्रा’थमिकी दर्ज की गई है।

पटना के अलावा मुजफ्फरपुर, सिवान, गोपालगंज, कैमूर जैसे जिलों में बड़ी संख्या में का’र्रवाई हुई है। इसमें फ’र्जी सिम लेने वालों के साथ विक्रेता और डीलरों पर भी का’र्रवाई की जाएगी।

इन मामलों की जांच के लिए अलग से पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। अभियुक्तों की पहचान व गि’रफ्तारी की का’र्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

दरअसल, हाल के दिनों में सा’इबर अ’पराध से लेकर रं’गदारी और ध’मकी देने के मामलों में बड़ी संख्या में फ’र्जी सिम का इस्तेमाल किए जाने के सबूत मिले हैं।

इसके बाद एसटीएफ और पुलिस की ओर से सभी जिलों में ऐसे सिम धारकों की पहचान करने का अभियान चलाया गया। एसटीएफ की ओर से जिलों को सिम धारक, क्रेता, डिस्ट्रीब्यूटर, रिटेलर के नाम व नंबर की सूची भी उपलब्ध कराई गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading