नवगछिया : नवगछिया थाना के मनियमोर से शादी के नीयत से भगायी गयी लड़की को अवर निरीक्षक राजेश कुमार राम ने गुप्त सूचना के आधार पर हाजीपुर से बरामद किया। लड़की का नवगछिया अनुमण्डल अस्पताल में मेडिकल टेस्ट कराया गया।


इस संबंध में लड़की की मां ने पड़ोसी प्रह्लाद राम पर पुत्री को भगाने का आरोप लगाया था। वहीं लड़की ने बरामदगी के बाद पुलिस को बताया कि वह प्रेमी प्रह्लाद राम के साथ ही रहना चाहती है।


