पटना : ग्रामीण विकास विभाग डिप्टी सेक्रेटरी के ऑफिस-आवास पर छा’पेमारी, आय से अधिक का है मामला…..

पटना। भ्र’ष्टाचार के मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने बिहार सरकार में ग्रामीण विकास विभाग के डिप्टी सेक्रेटरी शैलेंद्र कुमार भारती के ऊपर शि’कंजा कसा है। इनके खि’लाफ पहले आय से अधिक संपत्ति का के’स दर्ज किया और उनके ऑफिस और पटना के आरपीएस मोड़ के पास स्थित जेन-एक्स अपार्टमेंट के फ्लैट नम्बर 501 पर धावा बोल दिया।

शुक्रवार की सुबह स्पेशल विजिलेंस यूनिट की अलग-अलग टीम ने दोनों ही जगहों पर छा’पेमारी की। बताया जा रहा है कि डिप्टी सेक्रेटरी शैलेंद्र कुमार भारती अपने ऑफिस में मौजूद थे। वहां उनके सामने ही टीम भ्र’ष्टाचार से जुड़े मामलों की जांच कर सवाल भी पूछे। इसके अलावा दूसरी टीम के सामने डिप्टी सेक्रेटरी के परिवार वाले मौजूद हैं। यहां पर चल रही छा’पेमारी को डीएसपी चंद्रभूषण लीड कर रहे हैं।

एसयूवी के एडीजी नैयर हसनैन खान के अनुसार साल 2002 में शैलेंद्र कुमार भारती ने बिहार सरकार में नौकरी जॉइन की थी। इसके बाद अलग-अलग जगहों पर कई पोस्ट पर रहते हुए इन्होंने नौकरी की।

मगर, इस दरम्यान शैलेंद्र कुमार भारती ने जमकर भ्र’ष्टाचार किया। सरकारी नौकरी करते हुए अवैध कमाई करने में लिप्त रहे। इनके बारे में लगातार इनपुट मिल रही थी। जब जांच हुई तो सारे इनपुट सही मिले।

इस बात का सबूत मिला कि एक प्लान के तहत ये का’ली कमाई कर रहे थे। इसके बाद इनके खिलाफ 1 करोड़ 20 लाख 19 हजार 837 रुपए के आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.