अगर आज जीती आरसीबी तो होगा कमाल, आईपीएल के इतिहास में सिर्फ 2 टीमें कर पाईं है ऐसा

RCB vs RR IPL 2022 Qualifier 2: राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आईपीएल 2022 का दूसरा क्वालीफायर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच के जरिए हमें सीजन-15 की दूसरी फाइनलिस्ट टीम मिलेगी। हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस पहले क्वालीफायर में राजस्थान रॉयल्स को पटखनी देकर फाइनल में प्रवेश कर चुकी है।

ऐसे में अब इन दोनों टीमों के पास फाइनल में जगह बनाने का यह आखिरी मौका है। अगर आज के मुकाबले में आरसीबी जीत दर्ज करती है तो वह आईपीएल के इतिहास में मात्र ऐसी तीसरी टीम बनेगी जो प्वाइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर रहते हुए फाइनल में पहुंची हो।

फाफ डुप्लेसी की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए आईपीएल 2022 की राह आसान नहीं रही है। टीम ने लीग स्टेज के 14 में से 8 मुकाबले जीतकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया।

आखिरी लीग मैच जीतने के बाद भी टीम का प्लेऑफ का टिकट खराब नेट रन रेट की वजह से पक्का नहीं था। आरसीबी की उम्मीदें मुंबई इंडियंस से थी और रोहित शर्मा की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को मात देकर आरसीबी को प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कराया। बैंगलोर प्वाइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर रहते हुए नॉकआउट स्टेज में पहुंची है।

लीग स्टेज का अंत प्वाइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर रहते हुए फाइनल तक का सफर अभी तक सिर्फ दो टीमों ने किया है। 2012 में महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स और 2021 में इयोन मोर्गन की कोलकाता नाइट राइडर्स ऐसा करने में कामयाब रही है, मगर हम आपको यह भी बता दें कि यह दोनों टीमें उस सीजन खिताब नहीं जीत पाई थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading