नवादा : नवादा में नरहट के बीडीओ राजमीति पासवान आवास योजना के लाभुकों को जागरूक करने में जुटे हुए हैं। भ्रष्टाचारियों को लेकर लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि लाभुकों के बैंक खाते में सीधे पैसे भेजे जा रहे है।
यदि कोई आपसे पैसे मांगता है तो उसे जूते-चप्पल से मारिए और प्रशासन को सूचित कर दीजिए। किसी भी सूरत में रुपए की वसूली करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ क’ड़ी का’र्रवाई की जाएगी।
बता दें कि जिले के कई हिस्सों से लाभुकों से अवैध वसूली की शिकायत सामने आ रही है। सिरदला प्रखंड के अब्दुल पंचायत के आवास सहायक को बर्खास्त कर दिया गया। वहीं मेसकौर प्रखंड के बारत पंचायत के आवास सहायक और वार्ड सदस्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
अन्य प्रखंड से भी आवास योजना के लाभुकों से वसूली की शिकायत मिल रही है। ऐसे में भ्र’ष्टाचारियों के खिलाफ नरहट बीडीओ ने कमर कस लिया है और लोगों को जागरूक करने में लगे हुए हैं। बीडीओ ने साफ तौर पर कहा है कि पीएम आवास योजना में अगर कोई लापरवाही करेंगे तो लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

