ब्‍वॉयफ्रेंंड ने गर्लफ्रेंड को प्रे’ग्‍नेंट कर कराया अ’बॉर्शन, फिर ऑर्केस्ट्रा संचालक के ह’वाले कर हुआ फ’रार

गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेम में धोखा खाई एक युवती की दर्द भरी कहानी सामने आई है। युवती ने जिस प्‍यार को पाने के लिए घर और परिजनों को छोड़ा था, उसी प्‍यार ने उसकी जिंदगी को जहन्‍नुम बना दिया।

पीड़िता के ब्‍वॉयफ्रेंड ने प्‍यार के नाम पर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाकर उन्‍हें गर्भवती किया और फिर बाद में उनका गर्भपात भी करा दिया। इतने से भी जब युवती के प्रेमी का जी नहीं भरा तो उसने अपनी ही प्रेमिका को ऑर्केस्‍ट्रा संचालक के हवाले कर फरार हो गया. ऑर्केस्‍ट्रा संचालक के कब्‍जे से मुक्‍त कराई गई युवती ने भावुक कर देने वाली आपबीती सुनाई।

जानकारी के अनुसार, प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका का धोखे से गर्भपात करा दिया। उसके बाद पीड़िता को एक ऑर्केस्ट्रा संचालक के हवाले कर फरार हो गया। युवती ने ऑर्केस्ट्रा संचालक से प्रताड़ित होकर महिला हेल्पलाइन में शिकायत की, जिसके बाद जांच के लिए मांझा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने युवती को ऑर्केस्ट्रा संचालक के कब्जे से मुक्त कराया। पीड़ित युवती को महिला थाना लाया गया। उनसे फिलहाल पूछताछ की जा रही है, ताकि आरोपियों के बारे में उनसे और जानकारी हासिल की जा सके।

सोशल मीडिया के जरिये हुई थी दोस्‍ती
बताया जाता है कि युवती सीवान जिला के बड़हरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वलाी है। युवती करीब एक वर्ष पहले सोशल मीडिया के जरिये करण कुमार के संपर्क में आई थी। सोशल मीडिया के जरिये हुई दोस्ती कब प्यार में बदल गई, दोनों को इसका पता भी नहीं चल सका। एक साल पहले युवती ने प्रेमी के साथ जीने मरने की कसमें खाकर घर छोड़कर फरार हो गई थी।

और फरार हो गया प्रेमी
पीड़ि‍ता ने बताया कि प्रेमी करण ने उनको साथ लेकर लगातार ठिकाना बदलता रहा था. इस उनके साथ शारीरिक संबंध भी बनाया गया था। उन्‍होंने बताया कि वह गर्भवती हो गई थीं, लेकिन उनका गर्भपात करा दिया गया। इस बीच उसने एक ऑर्केस्ट्रा संचालक से उनका परिचय कराया। आरोप है कि उनका प्रेमी उन्‍हें कमरे में छोड़कर फरार हो गया।

ऑर्केस्‍ट्रा में नाचने पर करने लगा मजबूर
आरोप है कि ऑर्केस्ट्रा संचालक ने बंद कमरे में युवती के माथे में सिंदूर लगाकर उन्‍हें ऑर्केस्ट्रा में नाचने के लिए मजबूर करने लगा। युवती ने इसकी शिकायत किसी तरह महिला हेल्पलाइन पर कर दी। इसके बाद इसकी सूचना मांझा पुलिस को मिली। पुलिस ने ऑर्केस्ट्रा संचालक के यहां से युवती बरामद कर लिया और महिला थाना को सौंप दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष रविकांत दुबे ने बताया कि युवती को महिला हेल्पलाइन के माध्यम से महिला थाना को सौंपा गया है, जहां से उन्‍हें महिला शेल्टर होम में भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.