बिहारः बक्सर में थाने के पास पुलिस टीम पर हमला, एस.आई का पि’स्टल छीना; बीएमपी का जवान हि’रासत में

बक्सर : बिहार के बक्सर में पुलिस टीम पर हमला कर पदाधिकारी का पिस्टल छीन लेने की सनसनीखेज वारदात हुई है। डुमरांव थाना से महज दो सौ गज की दूरी पर छापेमारी करने गयी पुलिस पर एक परिवार के लोगों ने हमला बोल दिया। हमले में भीड़ का हिस्सा बने लोगों ने जख्मी एस आई.अभय कुमार सिंह का पिस्टल छीन लिया।

इस मामले में पुलिस ने सुपौल बीएमपी के चालक समेत चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। जानकारी मिली है कि डुमरांव थानाध्यक्ष बिंदेश्वर राम के नेतृत्व में पुलिस ने बुधवार की सुबह तक छापेमारी करने गई। लेकिन पिस्टल बरामद करने में सफलता नहीं मिली।

पुलिस के अनुसार एएलटीएफ के एस.आई.अभय कुमार सिंह को अयोध्या सिंह की गली के एक घर में शराब होने की गुप्त सूचना मिली थी। डुमरांव थाना के एक दारोगा और एएलटीएफ के एक सिपाही के साथ एएलटीएफ के दारोगा मंगलवार की देर रात तालाशी लेने लगे। तभी घर में मौजूद एक व्यक्ति और महिलाओं ने हमला बोल दिया।

एस आई अभय को पीटकर जख्मी कर दिया और उनका पिस्टल छीन लिया। पिस्टल बरामद करने के लिए पुलिस लागातार छापेमारी कर रही है। पुलिस पर हमला करने के आरोपियों में बीएमपी का एक ड्राइवर भी शामिल है। डुमरांव पुलिस ने उसके साथ चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। घटना की जानकारी और पिस्टल की बरामदगी के लिए सबसे पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.