छपरा : मढ़ौरा के मिर्जापुर में लड़की पैदा होने पर बहू को ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित कर घर से बाहर निकाल दिया गया।

पीड़ित बहू रानी देवी ने अपनी प्राथमिकी में लड़की को जन्म पर ससुराल वालों पर मारपीट कर प्रताड़ित का आरोप लगाते हुए कहा है कि गत 2013 में उनकी शादी मिर्जापुर निवासी मिथलेश भगत के साथ हुई थी।


शादी के बाद उन्हें सबसे पहले एक लड़का पैदा हुआ तबतक सबकुछ ठीक था लेकिन कुछ समय बाद जब लड़की पैदा हुई तो ससुराल वालों का व्यवहार काफी उग्र हो गया। महिला ने अपने भैंसुर व महिला परिजनों पर भी आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।

