छपरा : थाना क्षेत्र के एक गांव में पूजा करने गई महिला के साथ नशे की हालत में मनचलों ने अश्लील हरकत शुरू कर दी। जानकारी मिलने के बाद जब उसका पति व देवर पहुंचा तो मनचलों ने उनकी जम कर पिटाई कर दी।

इस संबंध में पीड़िता के बयान पर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। कहा गया है कि महिला अपने गांव के ही देवी मंदिर में पूजा करने गई थी। वहां पर दो तीन की संख्या में मनचले युवक शराब के नशे में घूम रहे थे।


महिला जैसे पूजा करने पहुंची कि मनचलों ने अश्लील हरक्कत करना शुरू कर दिया। इस संबंध में तीन लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी में जुट गई है।

