मुजफ्फरपुर: पहले पिता पर ह’मला किया; वो झुका तो 6 महीने के बच्चे को त’लवार से का’ट ह’त्या कर दी

मुजफ्फरपुर में 6 महीने के मासूम की तलवार से काटकर हत्या कर दी गई। हमलावर पिता को मारना चाहता था। हमले के वक्त मासूम पिता की गोद में था। उसने जैसे ही पिता पर हमला किया वो झुका। तलवार का दूसरा वार मासूम के ऊपर लगा। जिससे वो गंभीर घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मामला काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के कटही पुल इलाके का है। देर रात नकाबपोश बदमाश ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। उसने दुधमुंहे बच्चे की तलवार से काटकर हत्या कर दी। वह उस बच्चे के पिता राजा पटेल की हत्या करने आया था। तलवार से उसने एक बार वार भी राजा पर किया।

वह खुद को बचाने के लिए छिपा। तलवार उसके सिर और गर्दन पर लगा। जिससे खून निकलने लगा। तभी नकाबपोश बदमाश ने दूसरा वार भी किया। बच्चा राजा के गोद मे था। तलवार का वार बच्चे के सिर पर लगा। सिर कटने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।इस बीच वह बदमाश पूल से 20 फीट नीचे कूद गया। नीचे रेलवे लाइन पर एक ट्रेन रुकी हुई थी।

वह उसमे सवार होकर भाग निकला। बच्चे को लेकर उसके परिजन सदर अस्पताल गए। वहां से SKMCH रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत बच्चा माहिर कुमार (6) माह का था।घटना के बाद इलाके में चीख पुकार मच गई। काफी संख्या में लोगो की भीड़ थाना पर जुट गई। थानेदार सत्येंद्र सिन्हा और सब इंस्पेक्टर शशि भगत में घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। मृत बच्चे के पिता राजा का बयान दर्ज करने की कवायद की जा रही है।

व्हील चेयर खरीदने जा रहा था

राजा ने बताया कि वह कटही पूल का रहने वाला है। सब्जी बेचकर जीवन यापन करता है। उसके पिता को पैरालाइसिस अटैक हुआ था। इसलिए वे चल नहीं ला रहे हैं। उन्हीं के लिए व्हील चेयर खरीदने पत्नी और बेटे को गोद में लेकर मोतीझील जा रहा था। जैसे ही वे तीनों पूल पर चढ़े। तभी एक नकाबपोश व्यक्ति हाथ में तलवार लिए आया और उसपर जोरदार वार किया। वह किसी तरह बच गया। लेकिन, दूसरे वार में उसके बच्चे की मौत हो गयी।

हमलावर को नहीं पहचान सका

राजा ने पुलिस को बताया कि हमलावर ने चेहरे को गमछा से ढंका हुआ था। इसलिए उसे पहचान नहीं सका। पुलिस पूछताछ में उसने किसी प्रकार के विवाद से इंकार किया है। कहा कि किसी से दुश्मनी भी नहीं है। घटना क्यों घटी। इसका अबतक पता नहीं लगा है।हमलावर की उम्र 30 वर्ष के आसपास बताई गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। हालांकि देर रात तक घटना का कारण स्पष्ट नहीं हुआ और न हमलावर का पता लग सका है।

बेटे के शव को निहारती मां बेहोश

अपने दुधमुंहे बेटे को शव में लेकर उसकी मां बदहवास इधर-उधर भाग रही थी। मां के चीत्कार से पूरा इलाका गमगीन हो गया। वह बार-बार अपने बेटे के शव से लिपटकर रोटी और बेहोश हो जाती थी। आसपास के लोग पानी का छींटा मारकर उन्हें होश में लाते थे। माता-पिता का हाल बेहाल था। पूरा इलाके में आक्रोश व्याप्त है। थानेदार उचित और त्वरित कार्रवाई का आश्वासन देकर सभी को शांत करा रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading