मीनापुर : मदारीपुरकर्ण गांव में निजी पोखर के सौंदर्यीकरण व उड़ाही को लेकर विवाद हो गया। मामले में राजद नेता अमरेन्द कुमार ने बुधवार को रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन देकर पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।
बताया कि पड़ोस की एक महिला अपने कुछ समर्थकों के साथ पहुंची और 12 हजार रुपये रंगदारी मांगने लगी। राशि नहीं देने पर गाली-गलौज करते हुए काम बंद करा दिया है। प्रशिक्षु आईपीएस शरत आरएस ने बताया कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।



