यजमान के लिए प’त्थरबाजी :सीवान में पूजा को लेकर सीमा वि’वाद, चले ईंट-प’त्थर; 6 घा’यल

सीवान में यजमान को लेकर पंडितों के दो गुटों में जमकर पथराव हुआ। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर ईंटों से हमला करना शुरू कर दिया। महिलाएं भी हाथों में पत्थर लेकर एक-दूसरे पर फेंकती दिखीं।

हाथों में लाठी-डंडे और ईंटें लेकर लोग आपस में भिड़ गए।

 

इस पूरी मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। इसमें 6 लोग घायल हुए हैं। हालात इतने बिगड़ गए की पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया है। और पूछताछ की जा रही है।

मामला नगर थाना क्षेत्र के दक्षिण टोले के तिवारी बस्ती का है। जहां यजमान को लेकर पंडितों के दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना बुधवार शाम की है।

पहले से चल रहा था सीमा विवाद
पंडितों का पूजा पाठ कराने के लिए उनकी सीमा तय रहती है। जो सीमा जिस पंडित के लिए तय रहती है। वो वहीं पूजा करवा सकता है। अगर वो उस सीमा से बाहर जाकर पूजा करता है, तो विवाद शुरू हो जाता है। बुधवार की शाम भी कुछ ऐसा ही हुआ। पंडित दूसरे क्षेत्र में आकर पूजा करा रहे थे। तभी उस क्षेत्र में के पंडित को यह जानकारी मिली और विवाद बढ़ गया। जमकर मारपीट हो गई।

पथराव में दक्षिण टोला स्थित तिवारी बस्ती के वीरेंद्र तिवारी का बेटा नंदू कुमार, अरुण तिवारी, दूसरे पक्ष से दक्षिण टोला निवासी धीरज कुमार तिवारी और सुरेंद्र कुमार तिवारी घायल हो गए। यही नहीं कुछ देर बाद यह मारपीट पथराव में बदल गई। इसमें जमकर ईंट पत्थर चले।

इधर, घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने तकरीबन आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.