परीक्षा में दूसरे के स्थान पर बैठने वाले को भेजा गया जे’ल, पूछताछ में खु’ले कई रा’ज

मुजफ्फरपुर। स्टाफ सलेक्शन कमीशन (एसएससी) की परीक्षा में कच्ची-पक्की स्थित केंद्र से दूसरे की जगह बैठकर परीक्षा देने वाले गि’रफ्तार आ’रोपित को पूछताछ के बाद बुधवार को जे’ल भेज दिया गया। उसकी पहचान बिहार शरीफ गणेश गली के धर्मवीर कुमार के रूप में हुई है।

बता दें कि मंगलवार को धर्मवीर पटना बिदुचक के कुंदन कुमार की जगह एसएससी की परीक्षा में बैठा था। उसके एडमिट कार्ड से तस्वीर मिलान नहीं होने पर उसे पकड़ा गया।

मामले में टीसीएस पटना के आइटी मैनेजर आशुतोष कुमार ने प्रा’थमिकी दर्ज कराई है। इसमें गि’रफ्तार आ’रोपित बिहार शरीफ गणेश गली के धर्मवीर कुमार और पटना बिदुचक के कुंदन कुमार को आ’रोपित किया गया है।

बता दें कि पिछले चार वर्षों में प्रतियोगिता परीक्षा में आधा दर्जन फर्जी अभ्यर्थी केंद्रों से पकड़े गए। हालांकि अब तक इन सभी को जे’ल भेजने के अलावा रै’केट के स’रगना तक पुलिस नहीं पहुंच पाई।

सदर थाने की पुलिस का कहना है कि गि’रफ्तार धर्मवीर के पूछताछ में पटना, बेगूसराय, नालंदा समेत अन्य जिलों में सक्रिय रै’केट में शामिल कई लोगों के नाम बताए है। इसके आधार पर सदर थाने की पुलिस का’र्रवाई की बात कह रही है। हालांकि और किसी की गि’रफ्तारी नहीं हो सकी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.