नोएडा में रह रहा पति अपनी पत्नी को लेकर परेशान,महिला को अकेला देख पड़ोसी ने कर दिया खेल

वैशाली। बिहार के वैशाली में एक महिला अपने बेटे के साथ लापता हो गई। बताया जाता है कि महिला और बच्ची के गायब होने के बाद स्वजनों ने जब छानबीन की तो घर से गहने और रूपये भी गायब मिले। जिसके बाद उत्तर प्रदेश के नोएडा में रह रहे महिला के पति ने गांव के ही तीन लोगों पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। पिता का आरोप है कि तीन लोगों ने मिलकर मेरी पत्नी और बेटे का अपहरण कर लिया है।

खबर के मुताबिक सराय थाना क्षेत्र स्थित घर से बैंक जाने के लिए निकली एक महिला एवं उसके ढाई वर्षीय पुत्र का अपहरण कर लिया गया। जानकारी के अनुसार सराय थाना क्षेत्र स्थित मीरपुर पताढ गांव के कुंदन कुमार यूपी के नोयडा में एक निजी कंपनी में काम करते हैं। उसके घर पर उसकी मां, पत्नी तथा उसका ढाई वर्षीय पुत्र रहा करते थे।

वह अपने घर चार से छह महीने पर आता-जाता रहता रहा। बीते 19 मई को उसकी पत्नी अपने पुत्र के साथ बैंक जाने की बात बताकर निकली थी जो लौटकर वापस नही आई। उसकी मां ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन इस संबंध में जब उसे कोई जानकारी नहीं मिली तब उसने अपने बेटे को इस घटना की सूचना दी।

इस सूचना पर उसका बेटा घर आया। घर आने के बाद उसकी खोजबीन शुरु की तो इसी दौरान पता चला कि उसके गांव के ही कंचन कुमार ने अपनी मां अहिल्या देवी और अपने दोस्त झारखंड निवासी राहुल कुमार साजिश करके उसकी पत्नी एवं पुत्र का अपहरण कर लिया है।  इस घटना को लेकर उसने सराय थाना में कंचन कुमार, उसकी मां अहिल्या देवी तथा दोस्त राहुल कुमार के विरुद्ध अपनी पत्नी एवं पुत्र का अपहरण कर लिए जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में घर से गहना एवं कुछ नगद रुपये भी लेकर जाने का उल्लेख किया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.