जनकपुर बस हा’दसाः दु’र्घटना में दो भारतीय नागरिकों की मौ’त, ससुर और दामाद थे मृ’तक; परिवार में को’हराम

पड़ोसी देश नेपाल में रविवार को हुई बस हादसे में दो भारतीय नागरिकों की मौ’त हो गई। दुर्घटना में कुल नौ लोगों की मौत हुई थी। इनमें शामिल दोनों भारतीय नागरिक रिश्तेदार थे। बस जनकपुर से भैरहवा जा रही थी।

मृतकों की पहचान नंदेश्वर शर्मा और अरविंद शर्मा के रूप में हुई। ससुर नंदेश्वर शर्मा सीतामाढ़ी के सुरसंड के बिसपट्टी गांव के निवासी थे। वहीं दामाद अरविंद शर्मा डुमरा के मथुरा गांव के रहने वाले थे। दोनों की एक साथ हुई मौत से पूरा परिवार सदमें में आ गया है। दोनों का शव अभी तक घर नहीं लाया जा सका है।

बता दें कि रविवार को भैरहवा जा रही बस रुपेन्देही जिला के बसंतपुर स्थिति रोहिणी नदी के पुल से नीचे जा गिरी। बस में चालक सहित 33 यात्री सवार थे। जिसमे 9 की मौत हो गयी थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.