द’हेज को लेकर किया बवाल, ASI की कर दी पि’टाई, रि’वाल्वर छी’न की फा’यरिंग

भोजपुर जिले के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के गुंडी जयलाल के डेरा गांव में दहेज की लिए एक परिवार की ओर से जमकर तांडव मचाया गया। महज एक लाख रुपये नगद, एक मोबाइल, सोने के लॉकेट और एक भैंस के लिये पहले नयी नवेली दुल्हन को प्रताड़ित किया गया।

उसके भाई और पिता की भी पिटाई कर दी गयी। दु:साहस की इंतहा तब हो गयी, जब मारपीट की शिकायत पर तहकीकात करने पहुंचे थाने के एएसआई को भी पीट डाला गया। रिवाल्वर छीन सारी गोलियां भी हवा में दाग दी गयीं।

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महकमपुर बारा गांव की रहने वाली विवाहिता चांदनी कुमारी उर्फ धनवंती कुमारी ने बताया कि उसकी शादी जून 2019 में जयलाल के डेरा गांव निवासी गणेश राय के पुत्र अक्षय राय उर्फ सुगा राय के साथ हुई थी।

तब उसका गवना नहीं हुआ था। इस साल 28 अप्रैल को गवना होने के बाद वह अपने ससुराल पहुंची। लेकि अगले दिन से ही उसके पति द्वारा एक लाख रुपये, मोबाइल, एक सोने का लॉकेट और एक भैंस की मांग को लेकर प्रताड़ित की जाने लगी।

इसे लेकर मारपीट भी की जाती थी। शनिवार की रात भी पति और ससुराल वालों द्वारा उन सामानों की मांगों को लेकर उसके साथ मारपीट की गई। इसकी सूचना उसने मायके वालों को दी। इस पर उसका भाई यदुनाथ राय रविवार की सुबह उसके ससुराल पहुंचा। मारपीट से नाराज होकर वह उसे वापस अपने घर ले जाने की बात कहने लगा।

इस बात को लेकर उसके पति सहित ससुराल वालों द्वारा उसकी जमकर पिटाई कर दी गयी और कपड़े फाड़ दिये गये। उसके बाद उसने कृष्णागढ़ थाना में इसकी शिकायत की। उस पर कृष्णागढ़ थाना के एएसआई उमेश कुमार मंडल पहुंचे, जहां ससुराल वालों ने उनकी भी जमकर धुनाई कर दी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.