पूर्णिया में फं’दे से लटका मिला श’व:पैथोलॉजी सेंटर के कमरे में दवा दुकानदार की मिली ला’श

पूर्णिया के केहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत लाइन बाजार बिहार टाॅकिज रोड स्थित एक पैथोलॉजी सेंटर के कमरे से सोमवार को दवा दुकानदार का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद लाश देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई।

मृतक की पहचान अररिया जिले के बौंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकटी के रहने वाले नंदकिशोर यादव उर्फ मुखिया जी (38 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

नंदकिशोर रामबाग स्थित किराए के मकान में रहता था और बिहार टाॅकिज रोड स्थित सुदामा काम्प्लेक्स में मां गंगीया मेडिकल एण्ड सर्जिकल नाम के दवा दुकान वर्ष 2014 से चला रहा था। परिजनों ने बताया कि नंदकिशोर सुबह करीब 6:30 बजे हर दिन के तरह दवा दुकान पहुंचे थे। मार्केट में अन्य दुकानदार जब 10 बजे के बाद दुकान खोलने के लिए गए तो देख कर सभी के होश ही उड गये।

नंदकिशोर की लाश उनके दवा दुकान के सामने मां डायग्नोसिस सेंटर पैथोलॉजी के कमरे में छत के पंखे में नायलन के रस्सी से फंदे पर लटका मिला. लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंच कर जांच में जुट गए।

लाश को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि जैसे किसी ने उसे जबरन फंदे से लटका दिया हो। मृतक की पैर जमीन पर था। रूम अस्तव्यस्त हालत में था। ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे घटना से पूर्व मृतक की किसी से हाथापाई हुआ हो।

पैथोलॉजी सेंटर के सभी सामान इधर उधर बिखरे पड़े थे और जमीन पर एक मोबाइल भी पडा हुआ मिला जिसका बैटरी से लेकर सभी पार्टस अलग अलग था। वही मृतक ने हत्या का आशंका जताई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.