समस्तीपुर। वैशाली जिला के महुआ बाजार स्थित श्री कृष्णा ज्वेलर्स में तीन करोड़ के आभूषण और लगभग दो लाख रुपये नकदी डा’का मामले में पुलिस ने समस्तीपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र से चार सं’दिग्ध को हि’रासत में लिया है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आधारपुर और विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र से गांव में छा’पेमारी की।
महुआ पुलिस ने जिला पुलिस की मदद से छा’पेमारी की। इस दौरान पांच दर्जन से अधिक की संख्या अधिकारी व पुलिस बल तैनात रहे। छा’पेमारी के दौरान पुलिस ने कुल चार सं’दिग्ध को हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार डेढ़ किलो स्वर्ण आभूषण भी बरामद किया गया है। पुलिस हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ कर रही है। छा’पेमारी से पूरे गांव में ह’ड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार विगत दो जून को आठ से अधिक की संख्या में अ’पराधियों ने महुआ के भीड़भाड़ वाले इलाके में स्थित आभूषण दुकान में दिनदहाड़े हुई ड’कैती की घ’टना को अंजाम दिया था। अ’पराधियों ने तीन करोड़ के आभूषण और नकदी लगभग दो लाख रुपये का डा’का डाला है। कुल पांच किलो सोना और एक क्विंटल चांदी की डाकेजनी की बात कही गई थी। इस मामले में आठ-दस अज्ञात ड’कैतों के खिलाफ महुआ थाने में कांड संख्या 372/22 दर्ज है।
जानकारी के अनुसार महुआ में व्यस्ततम इलाके में श्रीकृष्णा ज्वेलर्स नामक आभूषण की होलसेल की दुकान है। इसके मालिक गोपाल साह हैं। दो जून की दोपहर करीब एक बजे गोपाल साह अपने पुत्र अमित और स्टाफ मनोज कुमार के साथ दुकान में मौजूद थे। एक ग्राहक को वे गहने दिखा रहे थे। इतने में दो युवक दुकान में आए। कुछ देर बाद दो और आए। ये आम ग्राहक की तरह थे।
ऐसा करते-करते आठ किशोर व युवक दुकान में घुस गए। मंगलसूत्र दिखाने को कहा। दुकानदार ने जैसे ही गहने के कमरे का रुख किया, अपराधी अपने रूप में आ गए। दुकानदार समेत उनके पुत्र, स्टाफ और कस्टमर को पि’ स्टल के बल पर अपने कब्जे में ले लिया। सभी को वे अंदर के कमरे में ले गए। सीसीटीवी कैमरे के तार से सभी को बांध दिया। इसके बाद घ’ टना को अंजाम दिया था।
