बेगूसराय में एक बार फिर रिश्ता शर्मसार हुआ, जहां कलयुगी पुत्र ने चंद रुपयों की लालच में अपने पिता को बेरहमी से पिटाई कर दी। इस पिटाई में बुजुर्ग पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। भाई भी बचाने गया तो उसे भी पीटना शुरू कर दिया।

इस घटना के बाद बुजुर्ग पिता अपने पुत्र के डर से जान बचाकर भागे फिर रहे हैं। यहां तक कि वृद्ध पिता उसके भय से घर छोड़ बेघर की जिंदगी जीने को मजबूर हैं। साथ ही साथ बड़े भाई भी अपने छोटे भाई के डर से पूरा परिवार डर के साए में जीने को विवश है और पूरा परिवार न्याय की गुहार लेकर थाने से लेकर एसपी कार्यालय का चक्कर लगाने को मजबूर हैं।

घटना नगर थाना इलाके की है। पीड़ित 75 वर्षीय विश्वनाथ प्रसाद वार्ड संख्या 37 चित्रगुप्त नगर पोखरिया के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि फरवरी माह में उनके पत्नी की मौत के बाद छोटे पुत्र पैसे की लालच में उसके जान का दुश्मन बन गया है। हालात ऐसी कि कभी भी कहीं भी वह उसे अनहोनी का शिकार बना सकते हैं।

उन्होंने आरोप लगाया है कि जीते जी भी वह उनके पत्नी को डरा धमका कर कई दफा रुपये ऐंठा और मौत के बाद अब उनके शेष रकम को हड़पने की साजिश गुंडे मवाली के बल पर करना चाहता है। जिसके भय से वह छुपछुप कर अपनी जिंदगी जीने को बेबस हैं।

वही पीड़िता महिला का कहना है कि छोटे देवर के द्वारा लगातार ससुर जी को पैसे की लालच के कारण मारपीट करते रहता है जब इसका विरोध हम लोग भी करते हैं तो मेरे पूरे परिवार को भी पिटाई शुरू कर देता है। छोटे देवर के डर से घर छोड़कर रहने को विवश है।

मामले में नगर थाना अध्यक्ष रामनिवास ने बताया कि पीड़िता के द्वारा अपने ही छोटे देवर पर मारपीट का आवेदन दिया है। फिलहाल आवेदन के अनुसार जांच की जा रही है, जो दोषी पाए जाएंगे उस पर कार्रवाई अवश्य किया जाएगा।