मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर में वेब सीरीज-गैंग्स ऑफ गुलाब के मुर्हूत के बाद मुजफ्फरपुर के युवाओं ने जोश व उमंग के साथ शूटिंग की शुरूआत कर चुके है। वेब सीरीज के निर्देशक अक्षय कुमार अक्ष ने बताया कि यह वेब सीरीज सभी वर्गो के लोगों के लिए प्रेरणादायक होगा।
यह वेब सीरीज दर्शकों को जीवन के सपनों को सकारात्मक एवं ऊर्जावान बनाने के लिए प्रेरित करेगी। वहीं निर्माता नूतन कुमारी ने बताया कि यह वेब सीरीज युवा पीढ़ी को आत्मविश्वास और कुछ अलग करने की हौसला देगी। वहीं चर्चित चेहरे में मुख्य कलाकार नीतीश पासवान अपने नए अंदाज में अभिनय करते हुए नजर आएंगे।
संजीत कुशवाहा सहित कई अन्य कलाकार अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। बहुत जल्द इसकी शूटिंग बिहार व बंगाल के अलग-अलग जगहों पर होगी। वहीं मुजफ्फरपुर के कई युवाओं को इस वेब सीरीज का बेसब्री से इंतजार है।
भोजपुरी के कई फिल्मों में पिता की भूमिका निभाने वाले सतीश साहनी, फरहान खान, इरफान अली, विक्रांत कुमार, दिलीप कुमार, कुशाल कुमार, कुंदन कुमार, कन्हैया केकेसी, शिवम चंद्रवंशी, सिद्धि सिंह, श्वेता सिंह, मोना सिंह, रिया गुप्ता अन्य कलाकार मौजूद थे।
