जन्मदिन की पार्टी में त’मंचे पर डिस्कोः पार्टी में हर्ष फा’यरिंग, उड़ी पुलिस की नींद..

सहरसा : बिहार में जन्मदिन, शादी या अन्य खुशी के मौके पर बार बाला डांस का प्रचलन बढ़ता जा रहा है। इसके साथ साथ कानून तोड़कर डांस पर फायरिंग की घटनाएं भी और हथियारों की नुमाईश की घटनाएं भी तेजी से बढ रहीं हैं।

जन्मदिन की पार्टी में तमंचे पर डिस्कोः  पार्टी में हर्ष फायरिंग, उड़ी पुलिस की नींद..

पूरे बिहार में हथियारों के साथ फायरिंग और प्रदर्शन करने का वीडियो से जुड़ी घटनाएं रुक नहीं रही हैं। एक इसी प्रकार का एक वीडियो इन दिनों सहरसा से तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक बार बाला के साथ कुछ लड़के हथियारों का प्रदर्शन कर रहे हैं। खूलेआम गोली फायरिंग कर रहे हैं।

बताया जाता है कि यह वीडियो सहरसा जिला अंतर्गत जलई ओपी क्षेत्र का है। जहां बच्चे के जन्मदिन की पार्टी में खुशी मनाने के लिए बार डांसर का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें कुछ युवकों द्वारा गोली फायरिंग किया जा रहा है।

जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि हिंदुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वैसे सहरसा पुलिस वीडियो की जांच कर कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.