CM नीतीश ने लॉन्च की टेक्सटाइल एवं लेदर पॉलिसी 2022, बोले- अब बिहार का उद्योग बहुत अच्छा होगा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने टेक्सटाइल एवं लेदर पॉलिसी 2022 का लोकार्पण किया है। इस मौके पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि हम लोगों ने शुरू से उद्योग के क्षेत्र में विकास के लिए कोशिश की, लेकिन उस अनुरूप सफलता नहीं मिली है। अब बड़े निवेशक और उद्यमी बिहार आने लगे हैं। सीएम नीतीश ने आगे कहा कि अब उन्हें विश्वास है कि बिहार का उद्योग भी बहुत अच्छा होगा।

 CM नीतीश ने लॉन्च की टेक्सटाइल एवं लेदर पॉलिसी 2022, बोले- अब बिहार का उद्योग बहुत अच्छा होगा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि इसका श्रेय उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन को जाता है। उन्होंने काफी मेहनत की है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बिहार इथेनॉल उत्पादन में देश का नंबर वन राज्य बनेगा।

अधिवेशन भवन में आयोजित कार्यक्रम में रूपा और टीटी कंपनी के अध्यक्षों समेत अन्य उद्यमियों ने इस नीति को बेहतर बताया और कहा कि बिहार में अब निवेशक आने को इच्छुक हैं।

वहीं सीएम नीतीश कुमार ने इस दौरान कहा कि निवेशक चाहें तो हमें सुझाव दे सकते हैं, हम हर मुमकिन मदद करेंगे, चाहे वो जमीन की बात हो या पैसे की, सबमें मदद की जाएगी। किसी बात के लिए बिहार से बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी।

सीएम नीतीश ने कहा कि हम लोगों ने पहले बहुत कोशिश की लेकिन कुछ नहीं हुआ। लेकिन अब तेजी से बातें आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने भी काफी मेहनत की है। देशभर में लोगों से मुलाकात की है। हम चाहते हैं, ये यूं ही घूमते रहें और लोगों को बुलाएं।

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि अब बिहार में लोगों को काम करने का अच्छा मौका मिलेगा। आप मदद करेंगे तो बिहार आगे बढ़ जाएगा। सीएम ने आगे कहा कि मत भूलिए, बिहार सबसे पुरानी जगह, अब इसको आगे बढ़ाना है। सीएम नीतीश ने कहा कि हम शिक्षा, स्वास्थ्य में बेहतर कर रहे हैं तो उद्योग में भी कुछ हो जाए तो अच्छा होगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading