सब्जी काटने वाले चा’कू से मां ने किया क’त्ल:इलाज के लिए नहीं थे पैसे तो चार महीने के बेटे का ग’ला रे’ता

कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर देर रात एक महिला को GRP ने गिरफ्तार कर लिया। उसने अपने चार महीने के बच्चे की गर्दन रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद उसका शव डस्टबिन में फेंक दिया। वहां मौजूद यात्रियों ने देखा तो GRP को सूचना दी। पूछताछ में उसने बताया कि बच्चे की बीमारी से तंग हो चुकी थी। उसका इलाज नहीं करा पा रही थी। इससे दुखी होकर उसने बेटे को ही मौत के घाट उतार दिया।

GRP ने डस्टबिन से 4 महीने के बच्चे का शव डस्टबिन से बरामद किया।

चाकू से रेती दुधमुंहे बच्चे की गर्दन
GRP थाना प्रभारी रामकृष्ण त्रिवेदी ने बताया कि बरौनी संडीला हरदोई निवासी मंजू राठौर ने गुरुवार देर रात अपने चार महीने के बेटे की गर्दन रेतकर हत्या की है।

पूछताछ में महिला ने बताया कि चार महीने के बेटे के पेट में कीड़े पड़ गए थे। इलाज में हजारों रुपए खर्च होने के बाद भी बेटा ठीक नहीं हो रहा था। बच्चे का दर्द देखकर वह बेबस हो गई थी। इसके बाद उसने सब्जी काटने वाले चाकू से ही बच्चे का गर्दन रेतकर हत्या कर दी। शव को प्लेटफॉर्म के डस्टबिन में डाल दिया।

बच्चे की हत्या के बाद जीआरपी ने आरोपी मां मंजू राठौर को गिरफ्तार कर लिया।

GRP ने बच्चे की हत्या करने वाली मां मंजू राठौर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पति और परिवार के लोगों से संपर्क करके पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

पति का साथ छोड़ने पर बेसहारा हो गई थी महिला
मंजू ने पूछताछ में बताया कि पति विष्णु कुमार राठौर पीटता था। उसकी और बच्चे की देखरेख नहीं करता था। इसके चलते वह भाग कर स्टेशन पर पहुंच गई थी और यहां पर मांग कर कमाने-खाने लगी थी। इसी बीच बच्चे को जन्म दिया और जन्म के बाद से वह बीमार रहने लगा था।

महिला बार-बार बदल रही बयान
GRP थाना प्रभारी ने बताया कि बच्चे की हत्या करने वाली मंजू राठौर बार-बार बयान बदल रही है। पूछताछ में ज्यादा कुछ बोल भी नहीं रही है। हत्याकांड के पीछे का सच जानने के लिए उसके परिवार और पति को फोन करके बुलाया गया है। उनके आने के बाद ही हत्याकांड की सही जानकारी हो सकेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.