शादी के बाद से दहेज के लिए प्रताड़ित:भांजी की ससुराल पंचायती कराने पहुंचे मामा मारी गोली

गया : ज़िले के नीमचक बथानी प्रखंड के भावनी बिगहा से एक बड़ी खबर आ रही है। भांजी की ससुराल में पंचायती करने को गए दो मामाओं को गोली मार दी गई है। दो में से की मौत हो गई है जबकि दूसरा जख्मी है। उसे मगध मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

परिजनों का कहना है कि बीते तीन साल से उनके घर की लड़की को उसकी ससुराल वाले हर तरह से प्रताड़ित कर रहे थे। इस बात की िशकायत पुलिस से भी की गई थी। लेकिन कोई हल नहीं निकल पा रहा था। इस बीच घर वाले यह सोच-समझ रहे थे कि मामला पारिवारिक है एक दिन पटरी पर आ ही जाएग।

लेकिन मामला पटरी पर आने के बजाय और भी गंभीर हो गया। महकार थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। वहीं गोली मारने वाले और लड़की के ससुराल पक्ष के अन्य लोग गांव से फरार है। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।

खिजरसराय के गोरनडीह की सत्येंद्र यादव ने अपनी बेटी श्रुति की शादी 3 वर्ष पूर्व भावनी बिगहा के रहने वाले सुभाष कुमार से की थी। सत्येंद्र यादव का कहना है कि दहेज को लेकर श्रुति की ससुराल वाले प्रताड़ित कर रहे थे। शादी के बाद से ही दहेज के लिए काफी दवाब बना रहे थे। यहां तक उसकी ससुराल वाले उसे रखने के पक्ष में नहीं थे।

मामला डीएसपी से लेकर थाने तक पहुंच चुका था। इस बीच बीती रात सूचना आई कि श्रुति की ससुराल वाले उसकी हत्या करने की जुगत में जुटे हैं। इस पर श्रुति की ससुराल के पास के गांव के रहने वाले उसके दो सगे मामा अशोक यादव व हरि नारायण श्रुति की ससुराल गुरुवार पहुंचे। श्रुति की ससुराल वालों से बातचीत अभी शुरू ही हुई थी दोनों पक्षों के बीच बहस होने लगी। इस बीच लड़का पक्ष की ओर से इन दोनों के ऊपर गोली चला दी गई।

गोली अशोक यादव की छाती में लग गई जिससे वह जख्मी होकर जमीन पर गिर पड़े। और कुछ क्षण में मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं हरिनारायण यादव भी गोली लगने से जख्मी हो गए। उन्हें मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। उनका इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading