मुजफ्फरपुर : विवादित टिप्पणी: मुजफ्फरपुर कोर्ट में नूपुर शर्मा, यति नरसिंहानंद और नवीन जिंदल के खिलाफ शिकायत दर्ज

बीजेपी से बर्खास्त नूपुर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद को लेकर की गई विवादित टिप्पणी पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस विवाद की आंच बिहार भी पहुंच गई है।

विवादित टिप्पणी: मुजफ्फरपुर कोर्ट में नूपुर शर्मा, यति नरसिंहानंद और नवीन जिंदल के खिलाफ शिकायत दर्ज

मुजफ्फरपुर कोर्ट में नूपुर शर्मा समेत 3 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है। इनमें बीजेपी के पूर्व नेता नवीन जिंदल और स्वामी यति नरसिंहानंद भी शामिल हैं। शिकायतकर्ता ने तीनों के खिलाफ क्रिमिनल केस चलाने की मांग की है। मामले की सुनवाई 21 जून को होगी।

सामाजिक कार्यकर्ता एम राजू नायर ने शुक्रवार को मुजफ्फरपुर के चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई। नायर के वकील मनोज सिंह ने अपनी याचिका में कहा कि नूपुर शर्मा, नवीन जिंदल और यति नरसिंहानंद के बयान से सांप्रदायिक हिंसा भड़की। उन्होंने आईपीसी की विभिन्न धारा के तहत आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की। कोर्ट 21 जून को याचिका पर सुनवाई करेगा।

बता दें कि नूपुर शर्मा ने ज्ञानवापी मुद्दे पर हुई एक टीवी डिबेट में पैगंबर मोहम्मद को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। इसके बाद मुस्लिम समाज ने रोष जताया और उन्हें गिरफ्तार करन की मांग की। पिछले हफ्ते यूपी के कानपुर में जुमे की नमाज के बाद हिंसा भी भड़क गई। आज भी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में नमाज के बाद हिंसक प्रदर्शन हुए हैं।

बीजेपी ने विवाद बढ़ने का बाद नूपुर शर्मा को पार्टी से बर्खास्त कर दिया। उनके साथ नवीन जिंदल को भी पार्टी से निकाला गया। जिंदल ने मुस्लिम विरोधी ट्वीट किया था।

वहीं, स्वामी यति नरसिंहानंद पर भी पैगंबर मोहम्मद को लेकर विवादित टिप्पणी करने के आरोप हैं। तीनों पर दिल्ली में अलग-अलग केस भी दर्ज हुए हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.