सारण। छपरा-सिवान मुख्य मार्ग के एनएच 531 पर दाउदपुर एवं कोपा थाना के बीच बनवार फ्लाईओवर के नजदीक एक युवक का श’व पुलिस ने बरामद किया। हालांकि, सीमा क्षेत्र को लेकर कुछ देर के लिए कोपा एवं दाउदपुर पुलिस में उलझन की स्थिति रही। बाद में दाउदपुर पुलिस श’व को लेकर गई।
शुक्रवार सुबह पो’स्टमार्टम कराया गया। बाद में मृ’तक की पहचान मांझी थाना क्षेत्र के गौरी मठिया निवासी चितरंजन भारती के 28 वर्षीय पुत्र अरविंद कुमार के रूप में की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अरविंद अपनी ससुराल गड़खा थाना क्षेत्र चैनपुर पहाड़पुर गांव से गुरुवार की शाम करीब पांच बजे अपने घर के लिए निकला था। इसकी सूचना ससुराल वालों ने गौरी मठिया गांव में फोन कर दी थी। लेकिन रात तक वह घर नहीं पहुंचा।
ससुराल से लेकर घर तक के लोग चिं’तित थे। लोगों का कहना है कि किसी गाड़ी से आते समय वह बनवार ढाला समझकर उतर गया था। इसी दौरान किसी गाड़ी की चपेट में आ गया।
इस घ’टना की जानकारी स्वजनों को इंटरनेट मीडिया में वा’यरल तस्वीर देख कर हुई। घ’टना की खबर सुन परिजनों में को’हराम मच गया। पत्नी निशा देवी का रो-रो कर बुरा हाल है।
