एटा : शादी में रंग लगाने पर दुल्हन की बहन की गो’ली मा’रकर ह’त्या, दो घा’यल

उत्तर प्रदेश : एटा में शादी में रंग लगाने को लेकर हुए विवाद में फायरिंग हो गई। इस घटना में दुल्हन की बहन की गोली लगने से मौत हो गई। फायरिंग में दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत खतरे बाहर है।

Assam encounter: ULFA(I) militant injured in police firing Charaideo  district

थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव फर्दपुरा में जनपद फर्रुखाबाद से बारात आई थी। ललिता की शादी थी। शनिवार की सुबह फेरे का कार्यक्रम चल रहा था। इसी समय बारात में आए लोगों पर रंग लगा दिया।

बस इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। कुछ ही देर में फायरिंग होने लगी। चलाई गोली से दुल्हन की बहन सुधा (37) पत्नी मंजीत निवासी चंदौआ थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद की मौत हो गई।

इस फायरिंग में दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्तपाल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ अलीगंज सहित आसपास के थानों का फोर्स पहुंच गया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.