नवादा जिले में हिसुआ थाना इलाके के डिहुरी गांव के पास बारातियों के साथ मारपीट कर उनसे जेवर और नकदी छिन लिए गए। बारातियों से डेढ़ लाख रुपये के जेवर और 60 हजार रुपये कैश की लूट हुई।


जानकारी के मुताबिक सचौल गांव में राजकुमार प्रसाद नाम के शख्स की बेटी की शादी गुरुवार को थी। रात को बारात आई और चा-पांच लोग बारातियों से मारपीट करने लगे। आरोपियों ने उनसे लूटपाट की और नकदी-जेवर छिन कर ले गए।

लड़की पक्ष के लोग बारातियों को बचाने आए तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटा। दुल्हन के चचेरे भाई विकास कुमार ने हिसुआ पुलिस थाने में केस दर्ज कराया है। उसने मुड़कट्टा गांव के पांच लोगों पर आरोप लगाया।

मारपीट के दौरान विकास समेत अन्य लोग घायल हुए जिन्हें अस्पताल ले जाकर इलाज कराया गया। किसी की हालत गंभीर नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

