गया: मोहनपुर प्रखंड के बाराचट्टी विधायक ज्योति मांझीके काफिल पर हमला हुआ है. विधायक का आरोप है कि पहले उनको रोका गया और फिर अचानक हमला कर दिया. उनके साथ गाली-गलौज, बदसलूकी की गई. साथ ही उनके सुरक्षाकर्मियों के साथ हाथापाई भी की गई. इस दौरान खुद को असुरक्षित महसूस कर रही विधायक ज्योति देवी अपने स्कॉर्पियो वाहन में ही बैठी रही.
![]()

हम विधायक के काफिले पर हमला
स्थानीय ग्रामीणों की मदद से विधायक, उनके बॉडीगार्ड और समर्थकों को सुरक्षित वहां से निकाला गया. ज्योति देवी बिहार के गया जिले के बाराचट्टी विधानसभा क्षेत्र की विधायक हैं. ज्योति देवी का कहना है कि चुनाव के समय से ही उन पर हमले हो रहे हैं. इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है. इस मामले को लेकर मोहनपुर थाना में लिखित शिकायत की गई है. वही, इस संबंध में बोधगया एसडीपीओ अमित जायसवाल ने बताया कि मामले में कड़ी कार्रवाई की जा रही है.

इस स्थिति को देखते हुए मैंने आसपास के स्थानीय लोगों को फोन लगाया. इसके बाद किसी तरह से मेरे अंगरक्षक एवं सहयोगियों के साथ मुझे बचाकर सुरक्षित निकाला गया. इस तरह की घटना लगातार हो रही है, जो कि गंभीर विषय है. इस पर गंभीरता के साथ कार्रवाई होनी चाहिए. कुछ आरोपितों के नाम मोहनपुर थाने में विधायक ने दर्ज कराए हैं, जिसमें पलटु यादव, सुनील यादव, दीपक यादव, सीता यादव, कारू मालाकार, राहुल मालाकार, विक्रम ठाकुर आदि शामिल है. वही, अज्ञात को भी आरोपित बनाया है.

इस मामले को लेकर विधायक ज्योति देवी ने मोहनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें सात को नामजद और अज्ञात को आरोपित बनाया है. विधायक ज्योति देवी द्वारा बताया गया है कि वह कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी. इसी दौरान रास्ते में सामने से आ रहे सवारी वाहन के चालक द्वारा जानबूझकर गाड़ी को मेरे वाहन के सामने खड़ा कर दिया गया.
हम विधायक ने बताया कि सवारी गाड़ी खड़ाकर रास्ता रोका गया और फिर बॉडीगार्ड से उलझने लगे. धक्का मुक्की और मारपीट पर आमदा थे. वह वाहन में बैठी थीं. वाहन के शीशे पर मारा गया और अभद्र व्यवहार किया गया. काफी देर तक वह खुद को असुरक्षित महसूस करती रही. इस बीच उन्होंने आसपास के गांव के पहचान वाले ग्रामीणों को इस तरह की मामले की सूचना दी, जिसके बाद कुछ लोग पहुंचे और किसी तरह से विधायक के काफिले को सुरक्षित निकाला.
