बिहार में बाढ़ः बागमती नदी में आई उफान से चंदोली घाट पर चचरी पुल बहा

बिहार में मानसून के प्रवेश और नेपाल में बारिश की वजह से उत्तर बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। नेपाल से सटे तराई क्षेत्र के साथ बागमती नदी में जलस्तर में बढ़ोत्तरी हो रही है। बुधवर की सुबह बागमती नदी में अचानक उफान की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस वजह से बेलसंड प्रखंड के चंदौली घाट पर बनी बांस के चचरी का पुल नदी में बह गया।

बाढ़ की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़ in Hindi - Zee  News Hindi

चचरी पुल के बह जाने से बेलसंड मीनापुर पथ लाइफ लाइन सड़क पर आवागमन ठप हो गया है। चचरी बह जाने से मौलानगर, दरियापुर, डुमरा, नूनौरा, हंसौर, सिरोपटी, बलुआ, तुर्की सहित एक दर्जन गांव का सम्पर्क भंग हो गया है।

लोगों को आवागमन के लिए एक मात्र नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। अचानक आई आपात स्थिति की वजह से नाव भी ठीक से नहीं मिल रहा है। लोग अपने स्तर से बाढ़ की समस्या से निपटने की तैयारी में जुटे हैं।

बागमती नदी में आई उफान के कारण बेलसंड प्रखंड के चंदौली घाट में नदी का जलस्तर 57.20 मीटर हो गया है। साथ ही जलस्तर में वृद्धि लगातार जारी है। पानी खतरे के निशान से मात्र 1.86 सेमी नीचे बह रहा है। चंदौली घाट में डेंजर लेबल 59.06 सेमी है।

उधर, किशनगंज जिले में भी नेपाल के तराई में लगातार बारिश से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। नदियां उफान पर होने की वजह से टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र में  रेतुआ नदी पर बना चचरी का पुल मंगलवार देर शाम पानी के तेज बहाव में बह गया।

यह चचरी हवाकोल पंचायत के खुरखुरिया घाट पर स्थित हैइसके ध्वस्त हो जाने से लगभग 25 हजार की आबादी का जनजीवन प्रभावित हो गया है। यह चचरू कलियागंज और पलासी के बीच आने जाने का सबसे महत्वपूर्ण साधन था।

इलाके के लोगों के लिए आने जाने का साधन अब नाव ही रह गया है। लेकिन पर्याप्त संख्या में नाव नहीं है। नया नाव बनाने और मैनेज करने में लोग जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading