नई दिल्ली। आपने कभी सोचा क्या.. है कि मोबाइल फोन स्विच ऑफ करते ही आपके बैंक अकाउंट से पैसे गायब हो सकते हैं। तो आपको बता दें कि ऐसा संभव है। हाल ही में बैंक फ्रॉड की कई घटनाएं सामने आई हैं जिसमें हैकर्स मोबाइल नंबर की मदद से आपके बैंक अकाउंट्स में सेंध लगा चुके हैं। हाल ही में मुंबई के एक व्यापारी ने 1.86 करोड़ रुपये गवां दिए। व्यापारी का मोबाइल फोन उसके हाथ ही में था। एकदम से नेटवर्क गायब हुआ और बैंक अकाउंट से करोड़ों रुपये गायब हो गए। वैसे हम पहले भी आपको सिम स्वैप (SIM Swap) के बारे में बता चुके हैं। हैकर्स ने चंद सेकेंड में व्यापारी के अकाउंट से सिम स्वैप की मदद से करोड़ों रुपये लूट लिए।
तकनीक का विकसित होना हमारे काम को जितना सुगम बनाते जा रहा है उतना ही इसके दुरुपयोग की कई घटनाएं आए दिन सामने आ रही है। आपराधिक प्रवृति वाले लोग इस तकनीक का दुरुपयोग करके आम लोगों के लिए मुसीबत पैदा कर रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं कि डिजिटल युग की तरफ बढ़ते हुए देश के अधिकतर अकाउंट मोबाइल नंबर और आधार नंबर से लिंक है। ऐसे में हैकर्स बैंक अकाउंट होल्डर का सिम स्वैप करके बैंक की जानकारी निकाल लेते हैं और बैंक से मोबाइल बैंकिंग के जरिए पैसे साफ कर देते हैं। हैकर्स ऐसा इसलिए कर पाते हैं क्योंकि बैंकिंग सेवा में लेन-देन के आपके मोबाइल पर ही OTP (वन टाइम पासवर्ड) आता है। हैकर्स ने इसके लिए सिम स्वैप का तरीका ढ़ूंढ लिया है।
