एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर संजय खान ने मनाया अपना 79वां जन्मदिन

संजय खान के जन्मदिन पर ऋतिक रोशन समेत कई बॉलीवुड और राजनीतिक हस्तियां पहुंचीं। यहाँ आपको बताते चले कि ऋतिक ने संजय खान की बेटी सुजैन से शादी की थी  वैसे तो दोनों का तलाक हो चुका है लेकिन दोनों अक्सर साथ में स्पॉट किए जाते रहे हैं। संजय खान की बर्थडे पार्टी में मधुर भंडारकर अपनी वाइफ संग मौजूद रहे। इसके अलावा अनु मलिक, शोले के डायरेक्टर रमेश सिप्पी, शबाना आजमी भी संजय खान की इस पार्टी में शिरकत की । जन्मदिन के मौके पर संजय खान मीडिया के सामने आए और उन्होंने केक काटा। इस दौरान उनकी पत्नी जरीन खान और जायद खान नजर आए।

संजय खान ने चेतन आनंद की फिल्म हकीकत से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके अलावा उनकी मुख्य फिल्मों में एक फूल दो माली, मेला, धुंध और नागिन है। फिल्मों के अलावा संजय खान ने कई टीवी सीरियल्स जैसे द स्वॉर्ड ऑफ टीपू सुल्तान, जय हनुमान, द ग्रेट मराठा में भी काम किया और  खूब लोकप्रियता बटोरी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.