आज सुबह ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के इमली चट्टी स्थित रामा होटल के कमरा नंबर 206 में एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
मृतक की पहचान पूर्वी चंपारण के गोविंदबारा निवासी स्वर्गीय विंसेंट गोम्स के पुत्र एलेक्स गोम्स के रूप में हुई है।।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ब्रह्मपुरा पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है एवं मामले कि छानबीन में जुट गई है।।

