कि’शोरी का यौ’न शो’षण कर वीडियो किया वायरल:कि’शोरी को शादी का झां’सा देकर बनाता था सं’बंध

बक्सर जिले में शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ शारीरिक सम्बंध बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।आरोप है कि युवक द्वारा झांसा दे शारीरिक सम्बंध तो बनाया ही गया साथ ही उसका वीडियो भी बना कर वायरल कर दिया गया।

बक्सर में किशोरी का यौन शोषण कर वीडियो किया वायरल - Dainik Bhaskar

जिसके शिकायत पर महिला पुलिस द्वारा त्वरित करवाई करते हुए बगेन गोला से युवक को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन की जा रही है।साथ वह वायरल वीडियो भी पुलिस के हाँथ लग गई है।वही दूसरी तरफ पीड़िता का कोर्ट के निर्देश पर महिला थाना पुलिस ने मेडिकल जांच करा रही है। वही युवक को न्यालालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

इस सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार सिकरौल थाना क्षेत्र के एक किशोरी जो आरा जिला के पीरो में रहती थी। वहीं पर जीवन यापन को लेकर निजी कार्य करती थी।

इसी दौरान बगेन गोला थाना क्षेत्र के गजानंद ठाकुर के संपर्क में किसी तरह से आ गई।उसके बाद गजानंद ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा।यह कार्य आरोपित द्वारा किशोरी के साथ शादी का झांसा देकर लगातार कई बार गलत कार्य कर रहा था।

बताया गया कि आरोपित इतने पर ही नही रुका बल्कि वह किशोरी का एक गलत वीडियो भी बना लिया और उसे वायरल कर दिया।पीड़िता ने तत्काल इसकी सूचना महिला थानाध्यक्ष कंचन कुमारी को दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित से पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया।महिला थानाध्यक्ष कंचन कुमारी ने बताया कि आरोपित पूर्व से ही शादी-शुदा है। महिला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.