श’र्मनाक: एक लाख रुपयों के लिए ससुराल वालों ने बहू से छी’न ली जिं’दगी, ज’बरन खिलाया ज’हर

बिहार के नालंदा जिले से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक पति ने अपने परिवार के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर डाली। मृतका की शादी तीन साल पहले हुई थी और पिछले काफी समय से ससुराल वाले दहेज की मांग कर रहे थे।

दगाबाज निकला दोस्त.. चुपके से जहर खिलाकर मार डाला | Nalanda Live

आखिरकार डिमांड पूरी नहीं होने के बाद आरोपियों ने अपनी ही घर की लक्ष्मी की जहर खिलाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद से सभी आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला जिले के नूरसराय थाना इलाके के जगदीशपुर तियारी गांव का है। मृतका की पहचान 25 वर्षीय संगीता देवी है जिसकी तीन साल पहले अजय कुमार नाम के युवक के साथ शादी हुई थी।

करीब दो सालों तक सबकुछ ठीक चल रहा था लेकिन पिछले एक साल से पति और ससुराल वाले संगीता से मोटरसाइकिल और एक लाख रुपयों की मांग कर रहे थे। मायके की ओर से यह डिमांड पूरी नहीं हो पा रही थी।

मांग पूरी ना होने की वजह से मृतका को काफी प्रताड़ित भी किया जा रहा था। जब दहेज की डिमांड की बिल्कुल न हो गई तो गुस्से में पति और ससुराल वालों ने संगीता को जबरन जहर खिलाकर मार डाला।

मृतका के नाना ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading