अंधविश्वास का खेल! दो बच्चियों को गर्दन तक गोबर में गा’ड़ा

छत्तीसगढ़ : जादू-टोना और अंधविश्वास के परिणाम अक्सर ही बेहद घातक होते हैं। छत्तीसगढ़ में अंधविश्वास की वजह से दो बच्चियों की जान पर बन आई। पुलिस ने किसी तरह बच्चियों के परिजनों को समझाया और समय रहते इन बच्चियों को अस्पताल भेजा।

5 year old boy shoveled on a rat's bill, cut neck of 2-year-old child | 5  साल के बच्चे ने चूहे के बिल पर चलाया फावड़ा, कट गई 2 साल की मासूम

मामला अम्बिकापुर का है। दरअसल अम्बिकापुर शहर से सटे ग्राम पंचायत ठाकुरपुर के सुपेलपारा की रहने वाली 10 साली की रोशनी तिग्गा और आस्था तिग्गा अपने घर के पीछे आम के पेड़ के पास खेल रही थी। इस दौरान अचानक तेज हवा के साथ बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए दोनों लड़कियां पेड़ के नीचे खड़ी हो गईं।

इसी दौरान वहां आकाशीय बिजली गिरी और दोनों बच्चियां इसके चपेट में आकर बेहोश हो गईं। बच्चियों के बेहोश होने की जानकारी मिलने के बाद उनके परिजन उन्हें अस्पताल नहीं ले गए बल्कि गोबर से उनका इलाज करने लगे।

किसी के कहने पर अंधविश्वास में आकर परिजनों ने बच्चियों को गोबर में गर्दन तक गाड़ दिया। मासूम बच्चियों को गाड़ने की खबर मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

बड़ी मुश्किल से पुलिस ने बच्चियों के परिजनों को समझाया और उन्हें तुरंत अस्पताल रवाना किया। अस्पताल में इलाज के बाद अब दोनों बच्चियां खतरे से बाहर बताई जा रही हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.