लव मैरिज के 45 दिन बाद बॉयफ्रेंड के साथ फरार

पटन में लव मैरिज के 45 दिन बाद लड़की बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई। दोनों का 2 साल पहले अफेयर शुरू हुआ था। परिवार के लोग इस रिश्ते से खुश नहीं थे। दोनों ने परिवार को मनाया और शादी भी की, लेकिन अब लड़की किसी और के साथ भाग गई।

पति का कहना है कि वो किसी और से बात करती थी। एक बार मैंने उसे फोन पर बात करते पकड़ लिया था। वो बोली- मैं आपके साथ नहीं रहना चाहती हूं। उसी के साथ रहना है। मुझे वो ही चाहिए। इसके बाद हमारे बीच झगड़ा हुआ था।

वो मेरे घर के सामान तोड़कर और कैश, ज्वेलरी लेकर भाग गई। परेशान पति ने नौबतपुर थाने में अपनी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पति ने बताया कि वह अपने साथ 20 हजार कैश, मंगलसूत्र और ज्वेलरी लेकर चली गई। नौबतपुर के रैनिया गांव निवासी लालदेव यादव के पुत्र सत्यानंद (22) की मुलाकात लगभग 2 साल पहले सराय बाजार के सुमन उर्फ रानी कुमारी (20) से हुई थी। दोनों के बीच धीरे धीरे प्यार पनपने लगा।

प्यार इतना गहरा होता चला गया कि दोनों रात रात भर मोबाइल से बातें करने लगे। जब इसकी भनक परिवार के लोगों को लगी तो परिवार के लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। परिवार वालों के विरोध के बाद सुमन और सत्यानंद ने एक दूसरे से प्यार की बात को कबूल करते हुए घरवालों से शादी कराने की बात कही। परिवार वालों की मर्जी के बाद सुमन कुमारी एवं सत्यानंद की शादी 27 अप्रैल 2022 को धूमधाम से करा दी गई।

पति का आरोप है कि कि शादी के बाद जब सुमन ससुराल पहुंची तो रात रात भर किसी दूसरे लड़के से बात करने लगी। जब पति इसका विरोध किया तो वह पति के बातों को भी सुनने के लिए तैयार नहीं थी। इस बीच सोमवार को पति को रात में सो गया। इसके बाद सुमन घर में रखे गए नकद ₹20,000 एवं मंगलसूत्र सहित सोने के जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading