जमीन खुदाई के दौरान मिली दीवार, पुरातत्व विभाग करेगी जांच

छपरा, खेत मे पोखर के लिए खुदाई के दौरान विशेष किस्म के ईंट से बने दीवार मिलने से क्षेत्र में तरह तरह चक चर्चा जोरों पर है। मामला सारण के मशरख का है। छपरा के मशरक थाना क्षेत्र के चांद बरवा गांव के चंवर में एक व्यक्ति द्वारा अपने खेत में पोखरे के निर्माण के लिए मिट्टी निकलवाई जा रही है।

इसी बीच खेत में ईंट की एक मोटी दीवार दिखी जो छः फुट से ज्यादा मोटी हैं। विशेष किस्म के ईंट से बने मोटे दीवार जमीन के दस फ़ीट नीचे से मिला है। मिले दीवार के ईंट पर विशेष किस्म की आकृति उखेरी हुई है।

चांद बरवा गांव निवासी सौरभ कुमार सिंह पिता स्व रामप्यार सिंह अपने चवर के खेत मे पोखरा बनानें के लिए जेसीबी की मदद से मिट्टी निकलवा रहे थे। खोदाई के दौरान दस फीट नीचे जाने पर एक साइड से ईंट की मोटी दीवार मिलने लगी। जिसमें दीवाल की चौड़ाई छः फुट से ज्यादा हैं वही लम्बाई अभी मिट्टी में दबी हुई है।

वही खुदाई में निकलें एक ईट का वजन चौदह किलो से ज्यादा हैं।ईट पर विभिन्न तरह की आकृति उकेड़ी गयी हैं। इसी बीच किसी ने अफवाह फैला दी कि मौके पर घड़ा मिला है, मगर इसकी पुष्टि नहीं हो पाई हैं।

ग्रामीण बताते हैं कि युगों पहले इस इलाके से गंडक नदी गुजरती थी वही इसी रास्ते भगवान राम अयोध्या से जनकपुर गये थें। भगवान राम के उसी गांव के किनारे पैर धोने की वजह से बरवाघाट में गोधोवान मेला लगता है।स्थानीय लोगो द्वारा इसकी जानकारी प्रशासन को दे दी गई है। स्थानीय लोग बताते है कि इस क्षेत्र का चर्चा पौराणिक काल से है उसी कालखंड से जुड़ी यह दीवार है। ईंट और दीवार से जुड़ी सच्चाई पुरातत्ववेता ही सही बता सकते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.