इंटर में एडमिशन के लिए कल से करें आवेदन, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स

पटना बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर के लिए नामांकन प्रक्रिया की तिथि की घोषणा कर दी है। बिहार बोर्ड ने दसवीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र-छात्राओं इंटर में नामांकन लेने के लिए काफी समय से इंतजार कर रहे थे। इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए यह राहत भरी खबर है।

 

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 22 जून से छात्र नामांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं आवेदन की प्रक्रिया 30 जून तक चलेगी। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। छात्र छात्राएं अपनी सुविधा के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को अपने मोबाइल फोन से या फिर साइबर कैफे से जाकर पूरा कर सकते हैं।

बता दें कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने जानकारी देते हुए कहा है, कि छात्र बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन को अच्छी तरीके से पढ़ें और आवेदन के दौरान मोबाइल नंबर की सही जानकारी दें फॉर्म भरने में कोई भी गलती ना करें।

छात्र छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। बिहार बोर्ड के अनुसार नामांकन की प्रक्रिया ओएफएसएस पोर्टल (OFSS Portal) के माध्यम से की जाएगी।

इस पोर्टल के माध्यम से छात्रों को आवेदन करने के बाद 350 रुपए का शुल्क भी ऑनलाइन जमा करना होगा। अगर आप आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करेंगे तो आपका एप्लीकेशन फॉर्म को अस्वीकृत कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.