पटना : अब छात्राओं को स्कूल जाना भी सु’रक्षित नहीं रह गया है। एक बार फिर छे’ड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है। दरअसल दो बहनों को स्कूल आते-जाते रास्ते में रोक कर दो लड़कों पर छे’ड़खानी का आ’रोप लगा है। यह मामला पटना में गांधी मैदान थाना के तहत एक मुहल्ले का है। जहां रास्ता रोक कर छात्राओं से छे’ड़खानी का आ’रोप भी इनके मुहल्ले के ही रहने वाले शाहनवाज और उसके भाई शमशाद के ऊपर लगा है।
पीड़ित बहनें गांधी मैदान थाना इलाके के ही एक सरकारी स्कूल की स्टूडेंट हैं। घर से स्कूल की दूरी भी कम है। इसके बाद भी उनका रास्ता रोका जाता है। इनकी मां का आ’रोप है कि पिछले 6 महीने से उनकी बेटियों के साथ शाहनवाज और शमशाद ऐसा कर रहे हैं।
इस कारण उनकी बेटियों को स्कूल जाने से ड’र लगने लगा है। मां का आ’रोप है कि इस मामले में उन्होंने 19 जून को ही गांधी मैदान थाना में लिखित शिकायत की है। मगर, थाना की पुलिस ने किसी प्रकार की कार्रवाई तो दूर छे’ड़खानी के आ’रोपों की जां’च तक नहीं की।
बड़ी बात यह है कि पुलिस में किए गए शि’कायत की जानकारी शाहनवाज व उसके भाई और पिता को हो गई है। मां का आ’रोप है कि बेटियों का रिक्शा बीच रास्ते में रुकवा कर उन्हें ध’मकी दी गई। इस मामले में मां अपनी बेटियों को लेकर मंगलवार को पटना के एसएसपी ऑफिस गई थी। वो एसएसपी से मिलकर अपनी बात रखना चाहती थी।
हालांकि उस दरम्यान एसएसपी ऑफिस में मौजूद नहीं थे। इसके बाद भी महिला की बातों को जानने के बाद वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने गांधी मैदान थाना से बात की और फिर उन्हें था’ना भेजा। अब पुलिस इस मामले की जां’च कर रही है।
