अ’वैध सं’बंध का वि’रोध करने पर क’लयुगी पिता ने पत्नी और बेटे का किया बे’रहमी से क’त्ल

टाउन थाना क्षेत्र की डाड़ा पंचायत के जनकपुर गांव में मंगलवार की सुबह एक युवक ने अवैध संबंध का विरोध करने पर अपनी पत्नी और बेटे को मार डाला। मृतका के परिजनों का आरोप है पति भूषण यादव समेत ससुराल वालों ने गुड़िया देवी (25) की हत्या गला घोंटकर कर दिया जबकि पांच वर्षीय पुत्र ऋषभ कुमार की हत्या छाती कर चढ़कर कर दी।

Punjab: अवैध संबंध में रोड़ा बना पति तो पत्नी ने उठाया ये शर्मनाक  कदम-Husband became a hindrance in illegal relationship, then wife took this  shameful step | News24

इसका निशान बच्चे के शव पर देखा गया। साथ ही महिला के शव को पत्थर से बांधकर गांव के नहर में फेंक दिया। जबकि बच्चे का शव घर में छोड़ सभी फरार हो गये। स्थानीय लोगों की सूचना पर टाउन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

इधर, घटना की सूचना पर विवाहिता के मायके फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के कुशाहा गांव निवासी राजेन्द्र यादव भी जनकपुर गांव पहुंचे। विवाहिता के परिजनों ने आरोप लगाया कि भूषण यादव का गांव की ही एक महिला से अवैध संबंध है।

इसका विरोध गुड़िया देवी करती थी। इतना ही नहीं दहेज में दो लाख रुपए की मांग की जाती थी और इसके लिए उसे प्रताड़ित भी किया जाता था।

टाउन थानाध्यक्ष शंभूनाथ यादव ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है। वहीं प्राप्त आवेदन के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading