बिहार में ‘अर्नब’ का असर: सीतामढ़ी-मधुबनी में रेड अलर्ट, पटना समेत किन जिलों में कब होगी बारिश?

बिहार : चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के कारण बिहार में बारिश और तेज हवा के कारण अब ठंड लगने लगी है। कई जिलों में बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक और बारिश की संभावना है। पटना समेत कई जिलों सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले 24 घंटे तक उत्तर बिहार के कुछ जिलों में मौसम ज्यादा खराब रह सकता है। सीतामढ़ी और मधुबनी में रेड वार्निंग जारी की गई है।

वहीं, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर और दरभंगा में ऑरेंज अलर्ट है। इसके अलावा पटना, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, सारण, सिवान, गोपालगंज, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम के इस बदलाव के दौरान कुछ जगहों पर भारी बारिश और वज्रपात की आशंका है। हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

पटना समेत किन जिलों में किस तरह का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, सीतामढ़ी और मधुबनी में रेड वार्निंग जारी की गई है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और वज्रपात की आशंका है। मौसम के गंभीर प्रभाव को देखते हुए लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर और दरभंगा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में गरज-चमक, बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग ने पटना समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें गोपालगंज, सीवान, सारण,
मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, बक्सर, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया और नवादा शामिल हैं। इन जिलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक, वज्रपात और बारिश की आशंका है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.